एनआईए की एक टीम ने बुधवार को बठिंडा के प्रताप नगर में रहने वाले सन्नी जोडा उर्फ गुरप्रीत सिंह और मनी जोडा के घर पर रेड की। एनआईए को दोनों भाईयों पर संदेह है कि वे पंजाब में हुए ग्रेनेड हमलों में शामिल आरोपी हैप्पी पासियन को सोशल मीडिया पर फॉलो कर रहे हैं।
विज्ञापन
बुधवार सुबह प्रताप नगर की 19 नंबर गली में एनआईए की टीम एवं पंजाब पुलिस के कर्मी सन्नी जोडा उर्फ गुरप्रीत सिंह और मनी जोडा के घर पहुंची। जहां पर एनआईए टीम ने दोनों भाईयों से पूछताछ की और उनके मोबाइल चेक कर कुछ कागजात को भी खंगाला। इसके बाद एनआईए टीम ने दोनों को चंडीगढ में स्थित एनआईए कार्यालय में बुलाया है। जिस संबंधी टीम ने दोनों को एक नोटिस भी दिया। दोनों भाई बठिंडा में इमीग्रेशन का कार्य करते हैं।