प्रभदीप सिंह तथा जश्नप्रीत सिंह अपनी बाइक पर गांव रामगढ़ की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान गांव रामगढ़ के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। जिसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी माैत हो गई।
कपूरथला में गांव रामगढ़ के नजदीक बुधवार सुबह एक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। बाइक सवार दो युवकों को लोगों ने सिविल अस्पताल जालंधर में भर्ती करवाया जहां ड्यूटी डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
थाना भुलत्थ एसएचओ हरजिंदर सिंह ने बताया कि घटना स्थल पर जांच अधिकारी एएसआई मनजीत सिंह पहुंचे हैं और घटना की जांच की जा रही है। मृतकों की पहचान प्रभदीप सिंह पुत्र मलकीत सिंह तथा जश्नप्रीत सिंह पुत्र मनजीत सिंह दोनों वासी गांव महमदपुर के रूप में हुई है।
हरजिंदर सिंह से मिली जानकारी के अनुसार सुबह प्रभदीप सिंह तथा जश्नप्रीत सिंह अपनी बाइक पर गांव रामगढ़ की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान गांव रामगढ़ के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। जिसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर राहगीरों द्वारा दोनों को सिविल अस्पताल जालंधर पहुंचाया गया जहां ड्यूटी डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।