फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल बाद लौटे सिद्धू ने क्या कहा?

Fri, 06 Sep 2013 06:18 PM IST
अमृतसर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद नवजोत सिंह सिद्धू करीब एक साल बाद अमृतसर पहुंचे। एयरपोर्ट के बाहर सिद्धू ने कहा कि वह कभी गुरु नगरी, यहां के वोटरों और कार्यकर्ताओं से दूर नहीं हुए, अपने कामकाज देखने गए थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल और भाजपा नेता अरुण जेटली अपने कारोबार कर सकते हैं तो क्या वह कारोबार नहीं कर सकते। क्या उनको कारोबार करने का कोई अधिकार नहीं है।

रोड शो के बाद सर्किट हाउस में सिद्धू ने कहा कि वह लंबे अर्से बाद अमृतसर पहुंचे हैं। उनको काफी खुशी हो रही है।

वह हमेशा ही अमृतसर के विकास के लिए आवाज बुलंद करते रहे हैं और भविष्य में भी करते रहेंगे। उनकी फ्लाइट लेट हो गई थी। वर्करों को इंतजार करना पड़ा।

वहीं उन्होंने जिला प्रशासन की एक विशेष बैठक में हिस्सा लिया है। उन्होंने कहा कि कहा कि वह अपने अज्ञातवास के संबंध में गुरुवार को बोलेंगे।

चावला, जोशी, चुग नहीं आए
सिद्धू के कार्यक्रम में अमृतसर के कई नेता नहीं पहुंचे। इनमें लक्ष्मी कांता चावला, मंत्री अनिल जोशी, भाजपा दलित मोर्चा के केवल कुमार, तरुण चुग, राकेश कुमार, पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष रजिंदर मोहन सिंह छीना शामिल हैं। रास्ते में स्वागत के दौरान भी भाजपा कार्यकर्ता कम ही दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें