फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनचलों की हरकत ने शर्मसार कर दी इंसानियत

Fri, 06 Sep 2013 05:44 PM IST
अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के पठानकोट जिले में युवतियों से छेड़छाड़ की घटनाएं निरंतर बढ़ रही हैं। बुधवार सुबह छह से ज्यादा युवकों ने स्कूल जा रही छात्राओं से भरे ऑटो को बीच सड़क में रोककर फब्बितयां कसना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


हालांकि अन्य राहगीरों के इकट्ठा होने पर यह सभी युवक भाग खड़े हुए। वहीं, पुलिस थाने में इसकी शिकायत आने के बाद पुलिस ने दोपहर को स्कूल से छुट्टी होने के उपरांत इन युवकों में से एक को पकड़ लिया, जबकि बाकी भागने में सफल रहे।

शहर के ढाकी क्षेत्र की लक्ष्मी गार्डन कॉलोनी से स्कूल जा रही लड़कियों इन लड़कों ने इतना तंग किया हुआ था कि जिस ऑटो में यह जाती थी, उस ऑटो वालों ने इन लड़कों के डर से छात्राओं को स्कूल ले जाने मना कर दिया।
विज्ञापन


परेशान लड़कियों ने इसकी शिकायत अपने परिजनों से की। इसके बाद परिजनों ने इन युवकों को कुछ दिन पहले समझाया भी था। लेकिन, यह युवक नहीं माने। इसके चलते एक दिन पहले ही बस स्टैंड पर लड़कियों का पीछा कर रहे पांच में से तीन युवकों की पिटाई भी की गई थी।

बुधवार को तो इन युवकों ने हद पार करते हुए लगभग दर्जन लड़कों ने ऑटो में बैठी नौ लड़कियों को घेर लिया और फब्बितयों कसने लगे।

घरवालों ने इसकी शिकायत डिवीजन नंबर एक पुलिस थाने में की तो पुलिस ने मौके पर जाकर एक लड़के को पकड़ लिया, जबकि अन्य सभी मौके पर से फरार हो गए।

इनमें से एक लड़का दौलतपुर मोहल्ले का, एक गांव धीरा, एक दर्शोपुर का और बाकी इनके साथी बताए जा रहे हैं।

युवकों की छेड़छाड़ का शिकार छात्राओं के अभिभावकों ने बताया कि इन आवारा किस्म के लड़कों को सख्त सजा मिलनी चाहिए।
उधर, इस संबंध में डिवीजन नंबर एक के एसएचओ कपिल कौशल ने बताया कि एक युवक को पकड़ लिया गया है।

पकड़ा गया युवक अपने को छात्र बता रहा है। इस युवक से पूछताछ के आधार पर अन्य लड़कों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम भेज दी गई है। उन्होंने कहा कि लड़कियों के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें