फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से बचाव जान के लिए आफत: कपूरथला में कमरे में अंगीठी जलाकर सोए नाना-नाती, सुबह मिले बहोश

Wed, 05 Feb 2025 06:48 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)

सार

ठंड से बचने के लिए सुल्तानपुर लोधी के एफसीआई गोदाम में सिक्योरिटी गार्ड कमरे में अंगीठी जलाकर सो गया। सुबह उक्त व्यक्ति और उसका नाती बेहोश हालत में मिले।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती नाना और नाती। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में मंगलवार को मौसम में आए बदलाव के बाद बाद बारिश हुई। बारिश से एक बार फिर से ठंड लौट आई है। वहीं लोग ठंड से बचने के लिए ऐसे उपाय करते हैं, जो उनके लिए परेशानी बन जाते हैं। ऐसा ही मामला पंजाब के कपूरथला में सामने आया है। 
विज्ञापन


ठंड से बचने के लिए सुल्तानपुर लोधी के एफसीआई गोदाम में सिक्योरिटी गार्ड कमरे में अंगीठी जलाकर सो गया। सुबह उक्त व्यक्ति और उसका नाती बेहोश हालत में मिले। उन्हें सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी में भर्ती करवाया गया। जहां पर उनकी हालत को देखते हुए कपूरथला सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां दोनों का उपचार चल रहा है और अब उनकी हालात खतरे से बाहर है। ड्यूटी डॉक्टर के अनुसार बंद कमरे में कोयले की अंगीठी जलाने पर कार्बन मोनोआक्साइड गैस अंदर जमा हो गई। इस कारण दोनों बेहोश हो गए। सिविल में उपचारधीन नाना कपूरी राय व नाती सन्नी हाल निवासी सुल्तानपुर लोधी व मूल निवासी चंदौली जिला समसतीपुर बिहार के रहने वाले हैं। 

सुल्तानपुर लोधी के एफसीआई गोदाम में काम करने वाले दर्शन सिंह ने बताया कि सुबह जब वह अपने काम पर आया तो देखा की गोदाम में तैनात सिक्योरिटी गार्ड का कमरा बंद था। तो उसने गार्ड को आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जबाब नहीं आया। उसने तुरंत कमरे का दरवाजा तोड़ा तो देखा कि कमरे में धुंआ भरा हुआ था, और कपूरी राय और उसका नाती सन्नी बेहोश पड़े हुए थे। उनके पास ही कोयले की अंगीठी थी। 
विज्ञापन


दर्शन सिंह ने यह भी बताया रात को ठंड ज्यादा होने के कारण दोनों ने खाना खाने के बाद कोयले की अंगीठी जलाई थी। कमरे के दरवाजे व खिड़कियां बंद थी। दोनों सुबह बेहोशी की हालत में पड़े मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें