फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muktsar: नशे की ओवरडोज से युवक की मौत, पिता बोले-आसानी से मिलता था इसलिए लत नहीं छोड़ पाया

Tue, 21 Apr 2026 12:46 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, गिद्दड़बाहा/मुक्तसर (पंजाब)

सार

राजवीर सिंह (21) मजदूरी करता था और हाल ही में कंबाइन चालक के साथ हेल्पर के तौर पर सीजन लगाकर गांव वापस आया था। 
विज्ञापन
मृतक राजवीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गिद्दड़बाहा के गांव कोटभाई में नशे की ओवरडोज के कारण एक युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


मृतक के पिता जगसीर सिंह ने बताया कि उनका बेटा राजवीर सिंह (21) मजदूरी करता था और हाल ही में कंबाइन चालक के साथ हेल्पर के तौर पर सीजन लगाकर गांव वापस आया था। उन्होंने बताया कि राजवीर पहले से ही नशे का आदी था और उसका कई बार इलाज भी करवाया गया, लेकिन नशा आसानी से मिलने के कारण वह इस लत से बाहर नहीं निकल सका। 

उनके मुताबिक राजवीर आज बाहर से नशा करके आया और पड़ोसी के घर बेहोश हो गया। परिवार द्वारा उसे तुरंत डाक्टर के पास ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता ने आरोप लगाया कि गांव कोटभाई में चिट्टा खुलेआम बिक रहा है और इस पर कोई रोक-टोक नहीं है, जिसके कारण युवा नशे की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएचओ कोटभाई दीपिका कंबोज ने बताया कि मृतक के पिता जगसीर सिंह के बयान के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें