फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन के खिलाफ सड़क पर छात्र

Mon, 10 Mar 2014 10:25 PM IST
अमर उजाला, मुक्तसर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश स्टूडेंट्स यूनियन के नेतृत्व में सोमवार को सरकारी कॉलेज के विद्यार्थियों ने कोटकपूरा-मुक्तसर मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


जाम के कारण लोग डेढ़ घंटे तक परेशान रहे। सूचना पर तहसीलदार गुरमुख सिंह मौके पर पहुंचे और विद्यार्थियों से मांगपत्र लेकर जाम खुलवाया।  

विद्यार्थी नेता गगन संग्रामी, मंगा आजाद, गुरादित्ता सिंह और सीपीएम नेता धर्मपाल ने कहा कि कुछ दिनों पहले सरकारी कॉलेज के सामने हुए एक सड़क हादसे में विद्यार्थी नेता हरप्रीत रंधावा समेत कई विद्यार्थी घायल हो गए थे।

यह हादसा अचानक घटित नहीं हुआ था बल्कि सोची-समझी साजिश के तहत इसे अंजाम दिया गया था क्योंकि हरप्रीत रंधावा ने नशे के सौदागरों के खिलाफ संघर्ष शुरू किया हुआ है।
विज्ञापन


हादसे के समय पुलिस को कार से पिस्तौल और तेजधार हथियारों के अलावा नशीला पदार्थ भी बरामद हुआ लेकिन आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं हो सका।

विद्यार्थी यूनियन ने इस मामले में पुलिस से मामला दर्ज करने और सच्चाई सामने लाने की मांग की। साथ ही हादसे का शिकार विद्यार्थियों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग भी उठाई गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें