दिल्ली किसान आंदोलन के दौरान बुजुर्ग महिला महिंदर कौर को लेकर एक्स पर टिप्पणी करने के मामले में जिला अदालत में सांसद कंगना रनाैत के खिलाफ चल रहे मामले में सोमवार को सांसद कंगना की पेशी थी लेकिन दोनों पक्षों के वकील ही अदालत में मौजूद रहे। वहीं, अदालत ने कंगना के वकील से कहा कि पांच जनवरी 2026 को कंगना अदालत में पेश होकर गवाहों की शिनाख्त करें। अब उक्त मामले पर पांच जनवरी को अदालत सुनवाई करेगी।
बुजुर्ग महिला के वकील बहनीवाल ने बताया कि पिछली तारीख पर अदालत ने बुजुर्ग महिंदर कौर और एक गवाह के बयान दर्ज कर लिए थे। सोमवार को अदालत में इस मामले की पेशी थी लेकिन बुजुर्ग की तबीयत ठीक न होने के कारण वह अदालत में नहीं पहुंच पाए। दूसरी तरफ कंगना की तरफ से उनके वकील पेश हुए। वकील बहनीवाल ने बताया कि उक्त मामले संबंधी अब अदालत में गवाही होनी है। इसके चलते अब अदालत ने कंगना के वकील को कहा कि पांच जनवरी 2026 को कंगना अदालत में पेश होकर गवाहों की शिनाख्त करें। वकील ने बताया कि अगली पेशी पर गवाहों के बयान दर्ज होने हैं।