फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोपहर बाद जीरकपुर सब-तहसील का सर्वर डाउन

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। सब-तहसील जीरकपुर में आनलाइन रजिस्ट्रियों के लिए बनाए पोर्टल में बुधवार दोपहर बाद तकनीकी खामी आ गई, जो शाम तक ठीक नहीं हो पाई। दूसरी ओर, अधिकारियों ने शाम तक सर्वर ठीक होने का इंतजार किया, परंतु जब कोई हल नहीं निकला तो अधिकारियों ने बुधवार को पेंडिंग रजिस्ट्री के काम को अगले दिन की सूची में डाल दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, रोज की तरह बुधवार को बड़ी संख्या में लोग प्रॉपर्टी को लेकर रजिस्ट्री करवाने के लिए जीरकपुर सब-तहसील पहुंचे थे। लेकिन करीब 2 बजे आनलाइन पोर्टल के साफ्टवेयर में खराबी आने की वजह से सर्वर बंद हो गया। पहले तो अधिकारी इंटरनेट डाउन होने का मामला समझकर इंतजार करने लगे और जब काफी देर तक सर्वर ठीक नहीं हुआ तो अधिकारियों ने इसकी जानकारी आईटी विभाग को दी।
देर शाम तक ठीक नहीं हुआ सर्वर
जीरकपुर सब-तहसील के नायब तहसीलदार वरिन्दर धुत्त ने बताया कि आईटी विभाग के अधिकारियों के अनुसार ऑनलाइन पोर्टल में आई खराबी को दूर करने के लिए शाम तक समय मांगा गया था। परंतु पोर्टल में आई खराबी को दूर नहीं किया जा सका। वहीं, शाम 6 बजे तक जब सर्वर की खराबी ठीक नहीं हुई तो लोगों को घर वापस भेज दिया और अगले दिन दोबारा आने की अपील की गई। नायब तहसीलदार ने कहा कि बुधवार को जो रजिस्ट्री पेंडिंग रह गईं हैं, वीरवार को उन्हें पहल के आधार पर निपटाया जाएगा।
विज्ञापन

दूर से आने वाले लोग हुए परेशान
जानकारी के अनुसार, जीरकपुर में बाहरी राज्यों में रहने वाले अधिकतर लोग प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त करते हैं। बुधवार को भी भारी संख्या में लोग रजिस्ट्री करवाने को लेकर यहां पहुंचे थे। सुबह 9 से लेकर दोपहर 2 बजे तक सब कुछ ठीक चलता रहा, परंतु 2 बजे के बाद सर्वर में अचानक आई खराबी के कारण दूर से आने वाले लोगों को ज्यादा परेशान होना पड़ा। जब शाम तक सर्वर ठीक नहीं हो सका तो लोग वापस अपने घरों को लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें