खरड़। खरड़-चंडीगढ़ हाईवे पर सिटी पुलिस ने नाकाबंदी कर दो व्यक्तियों को स्मैक समेत काबू किया गया है। एसएचओ इंस्पेक्टर भगवंत सिंह ने बताया कि पुलिस ने खरड़-चंडीगढ़ हाईवे पर थाना मोड़ पर नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान बलौंगी की ओर से आ रहे दो बाइक सवारों को रोककर पूछताछ की तो उनके पास से 10 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपियों की पहचान बेअंत सिंह तथा यादविंदर सिंह के तौर पर हुई है। आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी खरड़ में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। सिटी पुलिस ने बुधवार को दोनों आरोपियों को खरड़ अदालत में पेश किया जहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।