जीरकपुर। ऑपरेशन कासो के तहत जीरकपुर पुलिस ने एक युवक को नशा करते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हरप्रीत सिंह उर्फ सोनू निवासी प्रेम विहार बलटाना के रूप में हुई है। उसके खिलाफ थाना जीरकपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, टीम ऑपरेशन कासो के दौरान हरमिलाप नगर फेज-1 में मौजूद थी। रात करीब साढ़े 8 बजे एएसआई अमरजीत सिंह को गुप्त सूचना मिली। सूचना थी कि हरप्रीत सिंह उर्फ सोनू नशा करने और करवाने का आदी है। वह बलटाना प्रेम विहार में गेट पर नशा करके खड़ा था। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और आरोपी को काबू कर लिया।