फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: ऑपरेशन सिंदूर थीम पर जीरकपुर के परिवार ने स्थापित की गणेश प्रतिमा

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। पेंटा होम्स में रहने वाले एक परिवार ने ऑपरेशन सिंदूर थीम पर गणेश प्रतिमा स्थापित की है। इसका उद्देश्य बच्चों में सांस्कृतिक जागरूकता फैलाना और सिंदूर, शक्ति और भगवान गणेश के महत्व को प्रतीकात्मक रूप से दर्शाना है। यह प्रस्तुति एक लाइट एंड साउंड शो जैसी है, जिसमें दिखाया गया है कि भारतीय सेना ने किस तरह आधुनिक हथियारों का इस्तेमाल कर दुनिया को भारत की सामरिक स्वायत्तता और रक्षा आत्मनिर्भरता का संदेश दिया। क्राफ्ट आर्टिस्ट माहि ने बताया कि आज की पीढ़ी ऑपरेशन सिंदूर और उसके भारतीय परंपराओं से संबंध को कम जानती है। उन्होंने कहा कि इसके लिए परिवार ने 15 दिन पहले सामग्री जुटाना शुरू किया और समय पर थीम पूरी करने के लिए दिन-रात मेहनत की। यह हमारे भावनाओं, देशभक्ति और सशस्त्र बलों को सलामी देने का एक माध्यम है। परिवार का मानना है कि यह पहल न केवल भगवान गणेश की भक्ति का प्रतीक है, बल्कि बच्चों को भारतीय संस्कृति और उसके मूल्यों से जोड़ने का भी प्रयास है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें