फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरकपुर : ट्रेवल एजेंट ने नौजवान से 7 लाख लेकर विदेश में नहीं दिलाई नौकरी, अब केस हुआ दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। जीरकपुर में लोगों को विदेश में नौकरी दिलवाने वाले एक ट्रैवल एजेंट पर पुलिस ने पटियाला निवासी की शिकायत पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि ट्रैवल एजेंट ने 10 लाख रुपये में सौदा तय किया, जिसके बाद शिकायतकर्ता ने 7 लाख रुपये की राशि अदा कर दी। लेकिन ट्रैवल एजेंट पहले बहाने बनाता रहा, जिसके बाद उसने दो चेक थमा दिए, जो बैंक में बैलेंस न होने के कारण बाउंस हो गए। इसके बाद शिकायतकर्ता ने अपने पैसे वापस लेने के लिए संपर्क किया, लेकिन उसे बार-बार टालता रहा, जिससे परेशान होकर उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन

मामला वर्ष 2023 से जुड़ा है, जब पटियाला के गांव रामनगर सैणियां के रहने वाले हरप्रीत सिंह की मुलाकात जीरकपुर स्थित ट्रैवल एजेंट गुरतेज सिंह और फ्लाई टू स्काई एजेंसी के संचालक नवीन से हुई थी। आरोपियों ने पहले उसे क्रोएशिया और बाद में पुर्तगाल भेजने का भरोसा दिलाया और इसके लिए करीब 10 लाख रुपये खर्च आने की बात कही। बाद में आरोपियों ने उसे रूस में नौकरी दिलाने की बात कही, जिस पर भरोसा करते हुए हरप्रीत ने अलग-अलग बैंक खातों में कुल 7 लाख रुपये जमा करवा दिए।
इसके बाद एजेंटों ने बताया कि वर्क वीजा बन गया है और विदेश जाने के लिए फ्लाइट की तारीख भी बुक कर दी गई है। इस बीच जब हरप्रीत ने नौकरी, कंपनी और अन्य दस्तावेजों की जानकारी मांगी तो आरोपी संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। बाद में पता चला कि जो वीजा वर्क वीजा बताकर दिया गया था, वह वास्तव में स्टडी वीजा था। इसके बाद हरप्रीत ने विदेश जाने से इनकार कर दिया और अपने पैसे वापस मांगे।
विज्ञापन

आरोपियों ने राशि लौटाने के लिए दो चेक दिए, जिनमें एक 3 लाख रुपये और दूसरा 4 लाख रुपये का था, लेकिन दोनों ही बैंक में बैलेंस न होने के कारण बाउंस हो गए। इसके बाद शिकायत जिला पुलिस को दी गई, जिसने जांच के बाद गुरतेज सिंह और फ्लाई टू स्काई एजेंसी के संचालक नवीन के खिलाफ धोखाधड़ी और इमिग्रेशन एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें