फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पंचकूला में दुष्कर्म की जीरो एफआईआर दर्ज कर मनीमाजरा भेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। पंचकूला की राजीव काॅलोनी निवासी एक युवक की ओर से एक महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस महिला की शिकायत पर पंचकूला पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर यह मामला जांच के लिए मनीमाजरा थाना पुलिस के पास भेजा है। वहीं, मनीमाजरा पुलिस की जांच में सामने आया है कि चार बच्चों की मां अपने तीन बच्चों और पति को छोड़कर एक बच्चे के साथ राजीव काॅलोनी निवासी एक युवक के पास आ गई है। वह कुछ समय के लिए मनीमाजरा में कमरा किराये पर लेकर उस युवक के साथ रह रही थी। महिला का आरोप है कि राजीव काॅलोनी निवासी युवक ने उसके साथ शादी करने की बात कही थी और उसके साथ दुष्कर्म भी किया। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें