डेराबस्सी। गांव परागपुर से कनाडा में पढ़ाई करने गए 23 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक का शव 19 दिन बाद कनाडा से शनिवार को उसके गांव पहुंचा। परिजनों ने सेहरा सजाकर शमशानघाट में मृतक का अंतिम संस्कार किया।
मृतक नौजवान गुरजीत सिंह करीब चार साल पहले पढ़ाई करने के लिए विदेश गया था। वहां बीती एक दिसंबर को कार हादसाग्रस्त होने के चलते गुरजीत की मौके पर ही मौत हो गई थी। गुरजीत की मौत की खबर उसके पिता को तुरंत मिल गई थी, परंतु उन्होंने वीरवार तक किसी को इसकी जानकारी नहीं दी। बीते शुक्रवार को इस हादसे के बारे में गुरजीत की मां, बहन व अन्य रिश्तेदारों को बताया गया। भाई की मौत की खबर छोटी बहन का रो-रोकर बुरा हाल है।