फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लाईओवर से होगा दोहरा फायदा.. सफर आसान होने के साथ रुकेगा भूमिगत जल का गिरता स्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली/खरड़। करीब 10 किलोमीटर लंबे खरड़-बलौंगी हाईवे पर बनाए गए फ्लाईओवर से जहां ट्राइसिटी समेत कई राज्यों के हजारों लोगों का रोजाना का सफर आसान होगा, वहीं अब यही फ्लाईओवर गिरते जल स्तर की समस्या को भी दूर करेगा। इसके लिए फ्लाईओवर का निर्माण कर रही कंपनी खानपुर पुल से लेकर सन्नी एनक्लेव तक लगभग 50 रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्लांट लगाने जा रही है। इस दिशा में काम शुरू हो चुका है। इसके अलावा फ्लाईओवर के नीचे सौंदर्यीकरण भी होगा, जहां आकर्षक फूल खिलेंगे। फ्लाईओवर के पिल्लर लोगों को सामाजिक कुरीतियों से बचाने का भी संदेश देंगे।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक फ्लाईओवर के नीचे इस योजना पर काम शुरू हो चुका है। कई स्थानों पर इस योजना के अनुसार जमीन में पाइपलाइन डालने के लिए मिट्टी भी हटाई जा रही है। फ्लाईओवर का निर्माण कर रही एल एंड टी कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर टीबी सिंह ने बताया कि फ्लाईओवर का निर्माण करते समय वाटर रेन हार्वेस्टिंग प्लांट लगाने का प्रोजेक्ट अनुबंध में शामिल नहीं था। लेकिन फ्लाईओवर के निर्माण के बाद नेशनल हाईवे के अधिकारियों के निर्देश पर जहां भी फ्लाईओवर के नीचे जगह खाली मिली है वहां वाटर हार्वेस्टिंग प्लांट लगाए जा रहे हैं। अब तक लगभग 50 ऐसी जगहों को चिन्हित किया जा चुका है और इस पर काम भी शुरू कर दिया गया है। खरड़ के एसडीएम कार्यालय से लेकर मुंडी खरड़ तक विभिन्न जगहों पर फ्लाईओवर पर एकत्रित होने वाले बरसाती पानी को पाइपों के रास्ते नीचे उतार कर इन हार्वेस्टिंग प्लांटों द्वारा जमीन में पहुंचाया जाएगा।
कनेक्शन मिलते ही रोशन होगा फ्लाईओवर
फ्लाईओवर के नीचे स्ट्रीट लाइटें लगाने का काम पूरा हो चुका है। खरड़ बिजली निगम से बिजली कनेक्शन मिलते ही फ्लाईओवर के ऊपर व नीचे सभी लाइटों को चला दिया जाएगा। फ्लाईओवर के नीचे डिवाइडर तथा रेलिंग लगाने का काम पूरा हो चुका है। रेलिंग पर पेंट का काम चल रहा है। खरड़ बस स्टैंड जंक्शन पर फ्लाईओवर के नीचे चंडीगढ़ व बनूड़ की ओर आने जाने वाले ट्रैफिक को बांटने के लिए अभी डिवाइडर बनाने का काम बाकी है। इसके अलावा बलौंगी से लेकर खानपुर तक जहां भी रोड कट छोड़े गए हैं, इन स्थानों के ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक लाइटें लगाने का काम अभी बाकी है। इस बारे में अभी फैसला नहीं हो सका है कि यह ट्रैफिक लाइटें एल एंड टी कंपनी लगाएगी या इन्हें नगर परिषद खरड़ तथा नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा लगाया जाएगा।
विज्ञापन

खरड़ नगर परिषद भी कर सकती है इस योजना पर काम
फ्लाईओवर के नीचे बने पिल्लरों के सौंदर्यीकरण का काम नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया करेगी। खरड़ नगर परिषद के ईओ संगीत आहलूवालिया से जब इस बारे में बात की गई तो उन्होंने बताया कि खरड़ नगर परिषद में बने इस फ्लाईओवर की मालिक नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ही है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी अगर खरड़ नगर परिषद से इसके रख रखाव के लिए कोई अनुबंध करती है तो खरड़ नगर परिषद फ्लाईओवर के नीचे बने पिल्लरों का सौंदर्यीकरण करवा सकती है।
विज्ञापन

परियोजना पर एक नजर
लंबाई - 10.2 किलोमीटर
कुल लागत - 368 करोड़
काम की शुरुआत - नवंबर 2015
काम पूरा होने का निर्धारित समय - दिसंबर 2020
कितना काम पूरा हुआ- आखिरी चरण में
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें