फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर: संक्रमितों में युवाओं की संख्या ज्यादा, जान 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों की जा रही 

Fri, 23 Apr 2021 02:38 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली

सार

आयु वर्ग 16 से 25 वाले 13 फीसदी और आयु वर्ग 15 से नीचे वाले 5 फीसदी कोरोना के शिकार हुए हैं। युवा वर्ग के लोगों का इस महामारी की चपेट में आने की वजह मानी जा रही है कि युवाओं को काम के सिलसिले में घर से बाहर निकलना पड़ता है।
विज्ञापन
युवाओं को अपना शिकार बना रहा कोरोना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहाली में कोरोना महामारी की दूसरी लहर का शिकार सबसे ज्यादा युवा हो रहे हैं। जबकि कोरोना से होने वाली मौतों में बुजुर्गों का आंकड़ा अधिक है। जिले में 20 अप्रैल तक करीब दस हजार कोरोना के केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 26 से 45 आयु वर्ग के 47 फीसदी लोग कोरोना के शिकार हुए हैं। जबकि 15 साल से कम उम्र के किसी भी बच्चे या किशोर की कोरोना से जान नहीं गई। डीसी गिरीश दियालन मानते हैं कि यह समय काफी नाजुक चल रहा है। ऐसे में सरकार की ओर से निर्धारित किए गए कोरोना से बचाव के दिशानिर्देशों का पालन जरूर करें, ताकि कोरोना को मात दी जा सके।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक कोरोना की दूसरी लहर शहर के लिए काफी घातक सिद्ध हो रही है। ग्रामीण इलाकों तक लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। खासकर युवा वर्ग 26 से 45 की उम्र के 47 फीसदी लोग इस महामारी की चपेट में आए हैं। इस दौरान कुल 10917 कोरोना संक्रमितों के केस सामने आए हैं और इनमें से 5123 लोग इसी आयु वर्ग से हैं। जबकि संक्रमित होने वालों में आयु वर्ग 46 से 60 वाले लोग इस वर्ग में दूसरे नंबर पर हैं। इस आयु वर्ग के 21 फीसदी उक्त लोग संक्रमित हुए हैं। 


आयु वर्ग 16 से 25 वाले 13 फीसदी और आयु वर्ग 15 से नीचे वाले 5 फीसदी कोरोना के शिकार हुए हैं। युवा वर्ग के लोगों का इस महामारी की चपेट में आने की वजह मानी जा रही है कि युवाओं को काम के सिलसिले में घर से बाहर निकलना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

16 से 25 आयु वर्ग में मौतें कम

मोहाली में 20 दिन में कोरोना की वजह से 75 लोगों की मौत हुई। मृतकों में 61 फीसदी 46 साल के आयु वर्ग वाले लोग थे। जबकि 46 से 60 साल के आयु वर्ग के 31 फीसदी करीब 23 लोगों की जान की गई। आयु वर्ग 26 से 45 में जहां कोरोना से संक्रमित होने का ग्राफ सबसे तेज था। वहीं इसमें केवल सात फीसदी लोगों की मौत हुई। आयु वर्ग 16 से 25 में केवल एक व्यक्ति की कोरोना से जान गई है।

महिलाओं की अपेक्षा पुरुष ज्यादा कोरोना के शिकार हुए
जिले में कोरोना की चपेट में महिलाओं की तुलना में पुरुष सबसे ज्यादा संक्रमित हो रहे हैं। अप्रैल में हुए कुल संक्रमितों में 6262 पुरुष थे, जबकि 4647 महिलाए और 60 ट्रांसजेंडर भी कोरोना संक्रमित हुए हैं। जबकि मृतकों में 48 पुरुष और 27 महिलाएं शामिल हैं। जिले की तीनों सब डिवीजन में कोरोना संक्रमण के हालातों पर बात करें तो मोहाली सब डिवीजन में 5117 केस सामने आए। जबकि उसके बाद डेराबस्सी, ढकोली और लालड़ू के केस शामिल हैं। इस दौरान 3189 केस सामने आए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें