फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: युवक की हत्या, दो नाबालिग सहित तीन काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-1 थाना पुलिस ने युवक की हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई कर मुख्य आरोपी सहित तीन आरोपियों को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारों में दो नाबालिग हैं जिन्हें बाल सुधार घर भेज दिया है जबकि मुख्य आरोपी दीपक कुमार पुलिस रिमांड पर है। इस संबंध में डीएसपी सिटी-1 पृथ्वी सिंह चहल ने प्रेस वार्ता में जानकारी दी।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार प्लॉट नंबर 10-बी, गांव मोहाली स्थित एक बिल्डिंग के मालिक दीपक खन्ना ने सूचना दी थी कि उसने कमरा नंबर-9 और 10 आनंद सिंह निवासी गांव तलवाड़ी खालसा, जिला चमोली (उत्तराखंड) को किराये पर दे रखे थे। आनंद सिंह अपने परिवार के साथ वहां रह रहा था। उसके चाचा का बेटा दयाल सिंह भी पांच-छह माह से उनके पास रह रहा था। वह शादी-पार्टियों में वेटर का काम करता था। बताया गया है कि दयाल सिंह शराब पीकर आनंद सिंह की बेटी के साथ गाली-गलौज करता था। उस पर गलत नजर रखता था। इस बात को लेकर आनंद सिंह का 16 वर्षीय नाबालिग बेटा उससे झगड़ा करता था।
एक/दो मार्च की दरमियानी रात आनंद सिंह के बेटे और दयाल सिंह के बीच फिर कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद आनंद सिंह के बेटे ने अपने ताया के बेटे 29 वर्षीय दीपक कुमार उर्फ रोशन और अपने एक साथी ( नाबालिग उम्र 17 साल) दोनों निवासी गांव मोहाली को कमरे में बुला लिया। तीनों ने मिलकर दयाल सिंह की छाती में किरच मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 और 3(5) के तहत केस दर्ज कर मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन


हत्या के बाद खुद ही ले गए अस्पताल
तीनों ने दयाल सिंह की हत्या की और उसके शव को खुद ही फेज-6 सिविल अस्पताल ले गए। वहां आरोपियों ने डॉक्टर को झूठी कहानी बयां की और कहा कि दयाल सिंह का बाहर किसी से झगड़ा हुआ जिसमें वह घायल होने के बाद घर आया और जमीन पर गिर गया। वह उसे इलाज के लिए अस्पताल ला रहे थे जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। डीएसपी सिटी -1 ने बताया कि आरोपियों ने पुलिस को इसकी कोई सूचना नहीं दी। दूसरा उन्होंने पुलिस से कहा कि हत्या की रात उन तीनों दोस्तों की फोन पर कोई बात नहीं हुई, लेकिन जब पुलिस ने उनके मोबाइल फोन की डिटेल खंगाली तो उनमें कई बार बात हुई थी। इसके बाद पुलिस को उन पर शक हुआ और आरोपियों को काबू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें