फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सेक्टर-76 स्थित डीसी कॉम्प्लेक्स के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक राजू बाबू की मौके पर ही मौत हो गई। उसका साथी रितमन गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन




मृतक राजू बाबू गांव मटौर का निवासी था। रितमन ने पुलिस को बताया कि वे दोनों काम से घर लौट रहे थे। पीछे से आई एक एक्सयूवी कार ने उनकी पल्सर बाइक को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिर गए। राजू को गंभीर चोटें आईं और उसने दम तोड़ दिया। आरोपी कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सोहाना पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।



सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है। इसका उद्देश्य फरार कार और उसके चालक की पहचान करना है। घायल रितमन को राहगीरों ने सरकारी अस्पताल सेक्टर-16, चंडीगढ़ पहुंचाया। वहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें