फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली: खुले पड़े सीवरेज के गड्ढे में गिरने से युवक जख्मी, लगे 6 टांके

Sat, 11 Feb 2023 02:08 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
खुले पड़े सीवरेज के गड्ढे में गिरने से युवक जख्मी, लगे 6 टांके
विज्ञापन

कोई निशान न होने के कारण रात के अंधेरे में हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। बुधवार की रात करीब साढ़े दस बजे पभात निवासी एक युवक सीवरेज के खुले पड़े गड्ढे में गिरने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया। युवक के कान पर छह टांके लगे हैं। यह हादसा नगर काउंसिल की लापरवाही से हुआ है। क्योंकि काउंसिल की ओर से यहां पर सीवरेज की लाइन डाली जा रही है। काम के चलते ठेकेदार के वर्करों ने काम होने का कोई भी निशान नहीं लगाया था। युवक की पहचान दिशू वर्मा निवासी पभात के रूप में हुई है। उसने बताया कि उनके घर पर कोई गेस्ट आ गए थे तो रात करीब साढ़े दस बजे वह अपने गांव से जीरकपुर के लिए सामान लेने के लिए निकला था। जैसे ही वह पभात रोड पर जरनेल एनक्लेव के पास पहुंचा तो अंधेरे में सीवरेज के लिए खोदा गया करीब चार फीट गहरा गड्ढा जिसमें सीमेंट के पाइप भी पड़े थे, उसमें जा गिरा। गड्ढा बड़ा होने के कारण उसका बाइक उसके समेत पूरी तरफ उसमें पलट गया। उसके चिल्लाने पर आसपास के लोगों ने उसको बाहर निकाला। इसके बाद उसको अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसके कान पर छह टांके लगाए हैं।
बता दें कि नगर काउंसिल ने इस गड्ढे के आसपास कोई भी निशान या चमकती टेप नहीं लगाई हुई थी। इसी कारण यह हादसा हुआ है। दो दिन बाद भी यह गड्ढा इसी रह से खुला पड़ा है और कोई भी नगर काउंसिल अधिकारी यहां मौके पर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
इस मामले की जानकारी मुझे मिली है लड़के को टांके भी लगे थे। मैंने अगले दिन ठेकेदार को वहां पर बैरिकेंड या रस्सी या चमकने वाली टेप लगाने को कहा था। उन्होंने फिर भी लापरवाही बरती है तो में चेक करवा लेता हूं। जरूरत पड़ी तो लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। -रवनीत सिंह, कार्यकारी अधिकारी जीरकपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें