फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल से शिमला जा रहा किशोर अफीम समेत काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
लालड़ू। नशा तस्कर अब नाबालिगों को तस्करी में धकेल रहे हैं। ऐसा ही एक मामला लालड़ू थाने में सामने आया है। पुलिस ने 14 वर्षीय नेपाली किशोर को दो किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। किशोर आठवीं का छात्र है जो नेपाल से शिमला अफीम लेकर जा रहा था।
विज्ञापन

लालड़ू थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस गश्त करते हुए सर्विस रोड पर स्थित रविदास भवन के पास पहुंची तो पैदल आ रहा एक किशोर उन्हें देखकर भागने लगा। पुलिस ने उसे पकड़कर तलाशी ली तो बैग से दो किलो अफीम बरामद हुई। बच्चे ने पुलिस को बताया कि उसके माता-पिता दोनों अलग-अलग रहते थे। वह पिता के पास नेपाल में रहता था। पिछले साल पिता की मौत हो जाने के बाद वह शिमला में काम कर रही अपनी मां के पास जाना चाहता था।
नेपाल के रहने वाले सुनील ने किशोर को मां से मिलवाने का झांसा देकर उसका एक पार्सल शिमला बस स्टैंड तक पहुंचाने के लिए कहा। उसने कहा कि बैग लेने वाला व्यक्ति उसे मां से मिलवा देगा। किशोर पार्सल लेकर नेपाल से शिमला जा रहा था, लेकिन लालड़ू में पुलिस के हत्थे चढ़ गया। लालड़ू किशोर को जुवेनाइल होम होशियारपुर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें