फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीयू में पहला इंटरनेशनल यूथ फेस्टिवल 25 से

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी घड़ूआं तथा एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (एआईयू) मिलकर देश का पहला इंटरनेशनल यूथ फेस्टिवल 25 सितंबर को करवा रही है। इसमें 26 देशों से अपने विरसे का प्रदर्शन करने के लिए कुल 600 कलाकार पहुंचेंगे। फेस्टिवल का उद्घाटन एआईयू की जनरल सेक्रेटरी डॉ. पंकज मित्तल एवं जॉइंट सेक्रेटरी बलजीत सिंह सेखों करेंगे। समारोह में चेक रिपब्लिक, रूस और मिस्र देशों के भारत में राजदूत भी भाग लेंगे।
विज्ञापन

सीयू के अधिकारी ने बताया कि 24 सितंबर को यह सभी टीमें सीयू कैंपस में पहुंच रही हैं। 25 सितंबर को विभिन्न देशों से पहुंचे कलाकार झांकी के जरिए अपने-अपने सभ्याचार को परेड में पेश करेंगे। 26 सितंबर को रंगारंग प्रस्तुतियां होंगी जिनमें विभिन मुकाबले के अंतर्गत विभिन्न देशों से भाग लेने पहुंची टीमें मंच पर अपनी कला का प्रदर्शन करेंगी। 27 सितंबर को बेस्ट फोक डांस, बेस्ट टीम, बेस्ट ट्राइबल डांस, बेस्ट इंस्ट्रूूमेंटल म्यूजिक जैसे विभिन वर्गों में विजेताओं का एलान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें