फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: टिप्पर की चपेट में आने से युवक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। रैपिड राइड बुक करवाकर मोटरसाइकिल पर घर लौट रहे दो बाइक सवारों को एक तेज रफ्तार टिप्पर ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में पीछे बैठे युवक की मौत हो गई जबकि रैपिड बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी है जिसका प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह हादसा सेक्टर-66/67 की लाइटों पर हुआ है। जांच अधिकारी ने कहा कि मृतक युवक की पहचान 27 वर्षीय साहिल के रूप में हुई है जो कि हिमाचल के कांगड़ा का रहने वाला था और यहां सेक्टर-61 में रहता था। जबकि घायल युवक की पहचान रोहित के रूप में हुई है। हादसे के बाद टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मृतक युवक मोहाली में कॉल सेंटर में नौकरी करता था। उसने बीती रात रैपिड बाइक बुक करवाई। बाइक चालक उसे लेकर सेक्टर-61 जा रहा था। वह सेक्टर-66 के शिव मंदिर से होते हुए सोहाना की तरफ जाने लगे तो सेक्टर-66/67 की लाइटों पर मोड़ मुड़ते ही दूसरी तरफ से आ रहे टिप्पर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद दोनों युवक बेहोश हो गए थे। दोनों को एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया जहां साहिल को डॉक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें