फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: जीरकपुर में कार की टक्कर से युवक गंभीर घायल, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। गांव सनोली में 24 अगस्त की रात एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल सवार रमन सिंह (26) को टक्कर मार दी। हादसे में रमन गंभीर घायल हुआ, दाहिना पैर टूट गया। उसे चंडीगढ़ के जीएमसीएच सेक्टर-32 में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन




रमन सिंह अपनी बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल पर घर जा रहा था। गांव सनोली में एक सफेद कार ने लापरवाही से उसे टक्कर मारी। टक्कर के बाद रमन सड़क पर गिरकर बेहोश हो गया। एक राहगीर ने उसे डेराबस्सी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे चंडीगढ़ रेफर किया गया। पुलिस ने 2 सितंबर को जीएमसीएच में रमन का बयान दर्ज किया। अज्ञात कार चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 281 और 125(ए) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें