फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: खरड़ में युवक पर रॉड-डंडों से हमला, स्कार्पियो से टक्कर मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। ओमेगा सिटी में एक युवक पर रंजिश के चलते रॉड और डंडों से हमला किया गया। उसे स्कार्पियो गाड़ी से टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पुलिस ने रजत पंडित और 7-8 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




शिकायतकर्ता नवनित कुमार ने बताया कि वह अपने दोस्त के फ्लैट पर था। रात करीब 10.35 बजे कुछ लोग हथियारों के साथ वहां पहुंचे। उन्होंने नवनित का पीछा किया। नवनित भागने लगा। स्कार्पियो चालक रजत पंडित और उसके साथियों ने उसे टक्कर मार दी। सड़क पर गिरने के बाद उसकी रॉड और डंडों से पिटाई की गई। उसे जान से मारने की धमकियां भी दी गईं। घायल नवनित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें