खरड़। खरड़ सिटी पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक और एक युवती को चोरी के टैब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सुखजीत सिंह और प्रभ निवासी छज्जू माजरा खरड़ के तौर पर हुई है।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सुखजीत सिंह और प्रभ चोरी करने के आदी हैं। वे घरों से कीमती सामान चोरी करते हैं। सूचना के अनुसार, आरोपी एक चोरी का टैब बेचने के लिए भगत घाट खरड़ के पास खड़े थे। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को चोरी के टैब सहित गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी नीम वाला चौक, मेन बाजार खरड़ में गश्त के दौरान हुई। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 305 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।