फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: दीपावली की रात पटाखे चला रहे युवक पर चाकू से जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। दीपावली की रात घर के पास पटाखे चला रहे एक युवक पर चार युवकों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक की पीठ पर चाकू लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चाकू का घाव इतना गहरा है कि घायल युवक फिलहाल बोलने की हालत में नहीं है। उसे उपचार के लिए पंचकूला के सेक्टर-6 के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल की पहचान गोल्डन एस्टेट निवासी करन के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दीपावली की रात करीब आठ बजे करन अपने घर के नजदीक साईं मेडिकल स्टोर के पास पटाखे चला रहा था। इसी दौरान चार युवक वहां पहुंचे और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। हमले के दौरान एक युवक ने करन की पीठ में चाकू घोंप दिया। चाकू लगते ही करन लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल के दोस्तों और आसपास मौजूद लोगों ने उसे लहूलुहान हालत में पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित सरकारी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार चाकू का वार थोड़ा और गहरा होता तो युवक के दिल को नुकसान पहुंच सकता था। फिलहाल करन की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका उपचार जारी है।
विज्ञापन

घायल करन के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। हमलावरों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है। वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

— रमेश्वर दास, जांच अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें