फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ से बुलेट चुराकर मोहाली बेचने जा रहा युवक नाके पर दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। चंडीगढ़ से मोटरसाइकिल चोरी कर मोहाली बेचने जा रहे युवक को पुलिस नाके पर गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राम गोपाल वासी बलौंगी के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। वहां पर भी उस पर कई केस दर्ज हैं। थाना फेज-एक के प्रभारी सुमित मोर ने कहा कि पूछताछ में कई अहम खुलासे होने के आसार हैं। थाना फेज-एक के अधीन आती फेज-छह की चौकी को सूचना मिली थी कि एक आरोपी चंडीगढ़ से बुलेट चोरी कर उसे मोहाली बेचने आ रहा है। ऐसे में जिल पुलिस पूरी तरह से सतर्क थी। शिवालिक स्कूल कट के पास लगाए नाके पर पुलिस ने उसे दबोच लिया। आरोपी से जब बुुलेट के दस्तावेज मांगे गए तो वह कोई दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। हालांकि आरोपी को जब पकड़ा गया तो वह कई तरह की दलीलें पेश करने लगा। उसका कहना था कि उसकी बहन की शादी है। इस वजह से भी परेशान था। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें