फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी का नहीं रहेगा अब रोना, महीनों से पड़ी गंदगी हटा निगम साफ करेगा शहर का हर कोना

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। करीब चार महीने से मशीनों से मुख्य सड़कों की सफाई का ठेका खत्म होने से इलाके में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। सड़कों के किनारे गंदगी के ढेर लगे हैं लेकिन इस गंदगी से अब लोगों को छुटकारा मिल जाएगा। नगर निगम कमिश्नर नवजोत कौर ने एक हफ्ते के लिए विशेष सफाई अभियान शुरू करवाया है। इसके तहत मुख्य सड़कों की सफाई की जाएगी। मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने इलाकावासियों को उक्त सफाई व्यवस्था में पूरा सहयोग देने की अपील की है।
विज्ञापन

इलाके में चल रही सैनिटेशन ड्राइव में नगर निगम के इंजीनियरिंग व सैनिटेशन विंग मिलकर काम करेंगे। सफाई हफ्ते के दौरान इलाके की मुख्य सड़कों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसमें पुरानी अमरटैक्स चौक से फ्रेंको चौक, फेज-नौ स्टेडियम रोड, फेज-10 व 11 को बांटने वाली सड़क, सेक्टर-48 से आईशर रोड, वाईपीएस से कुुंभड़ा, आईशर से बाबा व्हाइट हाउस, सेक्टर-66-67 को बांटने वाली सड़क, चंडीगढ़ एंट्री से डिप्लॉस्ट, डिप्लॉस्ट से पीटीएल चौक, पीटीएल चौक से अमरटैक्स चौक तक की सड़कों को शामिल किया गया है।
कूड़ा बिखेरने वालों के किए जा रहे हैं चालान
नगर निगम की कमिश्नर नवजोत कौर ने बताया कि कूड़े व मलबे को हटाया जा जा रहा है। इसके अलावा कूूड़ा बिखेरने वालों के चालान काटे जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कूड़े को निर्धारित जगह पर ही फेंका जाए। सूखे-गीले कूड़े को अलग करके ही दिया जाए। डेंगू-मलेरिया से बचाव के लिए पानी को इकट्ठा न होने दे। साफ-सफाई पर पूरा ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन

क्या कहते हैं अधिकारी
मशीनों से सफाई के लिए टेंडर मांगे गए हैं। जल्दी ही टेंडर खोलने की प्रक्रिया होगी। लोगों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं उठानी पड़ेगी। इस बार यदि एक कंपनी भी आती है तो उसे भी काम अलॉट कर दिया जाएगा। -कुलजीत सिंह बेदी, डिप्टी मेयर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें