फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मोहाली में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, यूपी से करता था सप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। थाना फेज-1 मोहाली पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजीव उर्फ बादल (25) के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले का निवासी है।
विज्ञापन




पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि राजीव उर्फ बादल डिप्लास्टिक चौक के पास देसी कट्टे और जिंदा कारतूस के साथ किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर कार्रवाई कर उसे काबू किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से .315 बोर का देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, आरोपी उत्तर प्रदेश से अवैध हथियार लाकर पंजाब में सप्लाई करने का भी आरोपी है। सब इंस्पेक्टर दविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी पुलिस रिमांड पर है और उससे आगे की पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें