फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: जच्चा-बच्चा वार्ड में बेड की कमी, लिफ्ट बंद और गंदगी का है साम्राज्य

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-6 के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में व्यवस्थाओं की खामियां सामने आई हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण गायनी वार्ड में बेड कम पड़ रहे हैं। कई बार एक ही बेड पर दो मरीजों को रखने की स्थिति बन रही है। इसके अलावा, वार्ड की लिफ्ट घंटों बंद रही और शौचालयों के बाहर गंदगी भी देखी गई।
विज्ञापन

सोमवार को अस्पताल के गायनी वार्ड में बेड की कमी स्पष्ट रूप से दिखी। प्रसव के बाद मां और नवजात को पर्याप्त जगह नहीं मिल पा रही है। परिजनों ने भी बेड की कमी को लेकर परेशानी बताई। उनका कहना था कि मरीजों की संख्या लगातार अधिक रहती है, जबकि वार्ड में बेड सीमित हैं। अस्पताल प्रशासन को मरीजों की जरूरत के अनुसार बेड की संख्या बढ़ाने की आवश्यकता है। लिफ्ट बंद होने से मरीजों और तीमारदारों को सीढ़ियों का सहारा लेना पड़ा। प्रसूताओं और नवजात बच्चों वाले वार्ड में सफाई व्यवस्था भी सवालों के घेरे में है। गायनी वार्ड में भर्ती मरीजों की संख्या उपलब्ध बेड से अधिक है। इस कारण कुछ मामलों में एक बेड पर दो मरीजों को रखा जा रहा है। प्रसव के बाद महिलाओं और नवजातों के लिए यह व्यवस्था असुविधाजनक है। परिजनों ने अस्पताल में बेड क्षमता बढ़ाने की मांग की है। उनका कहना है कि मरीजों का दबाव लगातार बढ़ रहा है। संवाद


लिफ्ट बंद और सफाई का अभाव

जच्चा-बच्चा वार्ड की लिफ्ट लंबे समय तक बंद रहने से मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी हुई। प्रसव के बाद महिलाओं और नवजात बच्चों के साथ आने-जाने में सीढ़ियों का उपयोग करना पड़ा। अस्पताल में लिफ्ट एक महत्वपूर्ण सुविधा है, जिसका सुचारु रहना आवश्यक है। वार्ड के शौचालय के बाहर भी गंदगी नजर आई, जिससे सफाई व्यवस्था पर सवाल उठे। परिजनों ने नियमित सफाई सुनिश्चित करने की मांग की।
विज्ञापन




अधिकारियों का स्पष्टीकरण

मरीजों की संख्या अधिक होने पर कई बार बेड की कमी हो जाती है। लिफ्ट में तकनीकी खराबी के कारण कुछ समय के लिए समस्या आई थी। शौचालय के बाहर चल रहे काम के कारण गंदगी हुई थी, जिसे साफ करवाया जाएगा। अस्पताल प्रशासन प्रत्येक मरीज को बेड उपलब्ध कराने का प्रयास करता है। -अमित अग्रवाल, अपर चिकित्सा अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें