फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: नशे की हालत में युवक काबू, एनडीपीएस में मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। जीरकपुर थाना पुलिस ने नशे की हालत में घूम रहे एक युवक को काबू कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान जसप्रीत सिंह उर्फ काकू उर्फ गट्टा निवासी जैन मंदिर गांव भबात जीरकपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार एएसआई बलजीत सिंह अपनी टीम के साथ पंजाब नेशनल बैंक गांव भबात के पास मौजूद थे। इसी दौरान एक खास मुखबिर ने सूचना दी कि जसप्रीत सिंह उर्फ काकू नशा करने का आदी है। वह नशे की हालत में अपनी गली में घूम रहा है। सूचना को पुख्ता मानकर पुलिस टीम ने तुरंत रेड की और आरोपी को गुरुद्वारा वाली गली से काबू कर लिया। आरोपी ने मजिस्ट्रेट या गजटेड अधिकारी के समक्ष तलाशी से इनकार किया। इसके बाद भी मौके पर तलाशी लेने पर कोई नशीला पदार्थ बरामद नहीं हुआ। बाद में आरोपी को सिविल अस्पताल फेज-6 मोहाली ले जाया गया, जहां डोप टेस्ट करवाया गया। डोप टेस्ट रिपोर्ट में आरोपी पॉजिटिव पाया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें