खरड़। पुलिस चौकी मजात की पुलिस ने दो व्यक्तियों को 250 नशीली गोलियों समेत गिरफ्तार किया है। चौकी इंचार्ज चरण सिंह रामेवाल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ लोग क्षेत्र में नशीले पदार्थ बेचने का अवैध धंधा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई कर दो व्यक्तियों को गांव मकड़ियां से काबू किया गया। काबू किए व्यक्तियों की तलाशी लेने पर उनके पास से 250 नशीली गोलियां बरामद हुई। आरोपियों की पहचान विजेश कुमार और सोनू के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अधीन मामला दर्ज करके दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से दोनों आरोपियों को दो दिन के लिए पुलिस रिमांड में भेजने के आदेश दिए।