फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: ऑस्ट्रेलिया में रह रहे भाई के मकान पर छोटे भाई ने किया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। ऑस्ट्रेलिया में रह रहे भाई के मकान पर छोटे भाई-भाभी ने कब्जा कर लिया। आरोपियों की पहचान सोहन सिंह और सुखविंदर कौर वासी सोहाना के रूप में हुई है। बहन परविंदर कौर की शिकायत पर सोहाना पुलिस ने आरोपी भाई-भाभी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता परविंदर कौर वासी गांव ऊंची मंगली लुधियाना ने पुलिस को बताया कि वह लुधियाना में रहती है और सोहाना में उसका मायका है। जहां पर उसका छोटा भाई-भाभी रहते हैं। बड़ा भाई हरमनदीप सिंह अपने परिवार के साथ ऑस्ट्रेलिया में रहता है जिसने अपने गांव वाले घर को ताला लगाया हुआ है और घर की चाबी छोटे भाई को दी है। वह बीच-बीच में बड़े भाई के गांव वाले घर की साफ-सफाई के लिए जाती है। जब वह जून में साफ-सफाई के लिए घर गई तो देखा कि उसके छोटे भाई-भाभी ने घर का ताला तोड़कर घर का सामान पशुओं के बेड़े में रखा हुआ था और कीमती सामान चोरी कर घर पर कब्जा कर लिया था। इसके बाद उसने आरोपी भाई-भाभी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें