फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पांच दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लालड़ू। मीरपुर संपर्क सड़क पर स्थित तालाब में अपने पांच दोस्तों के साथ नहाने गए 25 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक सचिन कुमार गांव बटोली का रहने वाला था। पुलिस ने पिता के बयान पर सीआरपीसी 174 के तहत कार्रवाई कर सरकारी अस्पताल डेराबस्सी से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच कर रहे एएसआई मेजर सिंह ने बताया कि शनिवार शाम करीब साढ़े तीन बजे सचिन अपने दोस्त जिंपी (24), गुलशन(25), सतबीर सत्ती (35) और अजय उर्फ प्रिंस के साथ मीरपुर रोड स्थित तालाब में नहाने गया था। सचिन ने जैसे ही पानी में छलांग लगाई तो वह दोबारा ऊपर नहीं आया। दोस्तों ने अपने स्तर पर उसे ढूंढने की काफी कोशिश की लेकिन कुछ पता नहीं लग सका। बाद में ग्रामीणों की मदद से करीब एक घंटे बाद उसे ढूंढ कर बाहर निकाला। उसे तुरंत सद्दोपुर (अंबाला) के एक निजी अस्पताल में ले गए जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सचिन अपने परिवार में दो भाइयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें