फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: घर के सामने खड़े युवक को तीन ने पीटा, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। मौली बैदवान में घर के बाहर खड़े युवक के साथ तीन लोगों ने मारपीट की। इससे घायल के सिर से काफी खून बहने लगा और उसे फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। घायल वरिंदर सिंह वासी मौली बैदवान ने बताया कि शुक्रवार रात को जब वह घर के बाहर खड़ा था तो पीछे से एक मोटरसाइकिल सवार आया जो उसके घर के पास में ही रहता है। उसने उसे रास्ते से हटाने के लिए कहा तो वह बीच से हट गया। इसके बाद जब वह वहां से जाने लगा तो उसने मोटरसाइकिल रोक कर उसे गाली देते हुए कहा कि सड़क तेरे बाप की है क्या। इस पर उसने भी उसे गाली दे दी। कुछ देर बाद मोटरसाइकिल सवार अपने साथ दो अन्य युवकों को लेकर आया, जिनके हाथ में डंडे थे। उन्होंने उसे आते ही पीटना शुरू कर दिया। इससे उसके सिर से काफी खून बहने लगा। इसके बाद घर वालों ने उसे फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें