मोहाली। सेक्टर-82 में एक युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान मुबारक सिंह (24) के तौर पर हुई। जिस समय मुबारक सिंह ने फंदा लगाया उस समय उसका परिवार बाहर गया हुआ था। जब पिता लौटे तो उन्हें दरवाजा बंद पाया। उन्होंने कई बार दरवाजा खटखटाया लेकिन जब कुंडी नहीं खोली तो उन्होंने कुंडी तोड़ दी। अंदर देखा तो मुबारक सिंह ने पंखे से लटका था। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। आईटी सिटी थाने के एएसआई सोहन लाल मौके पर पहुंचे और लाश को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
जांच अधिकारी एएसआई सोहन लाल ने बताया कि मुबारक सिंह सेक्टर-82 में मकान नंबर-148 में रहता था। उसका परिवार एक हफ्ते से बाहर गया हुआ था। मुबारक सिंह बेरोजगार था और उसके पिता से अनबन थी। बताया जा रहा है कि वह मानसिक तौर पर परेशान भी रहता था, जिस कारण उसने खुदकुशी कर ली।