फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मोहाली गांव में युवक-युवती पर फायरिंग, युवक के कंधे और युवती के पेट में लगी है चोट

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-1 थाना क्षेत्र के अधीन मोहाली गांव में रविवार देर रात युवक और युवती पर हमला किए जाने से हड़कंप मच गया। वारदात रात करीब साढ़े 10 बजे की बताई जा रही है। शुरुआती तौर पर दोनों पर फायरिंग किए जाने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। हालांकि, पुलिस की प्रारंभिक जांच में गोली चलने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने घटनास्थल से खाली खोल बरामद किए हैं। दोनों घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल फेज-6 में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल युवक की पहचान सलमान और युवती की पहचान सुमन के रूप में हुई है। सूत्रों के अनुसार, वारदात के पीछे नशा तस्करी को लेकर विवाद की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही हमले की असली वजह और घटनाक्रम स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन



बुलाकर ले गए, फिर कर दिया हमला

फेज-1 निवासी रिजवान ने बताया कि घायल सलमान उसका छोटा भाई है। वह 3बी2 स्थित स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ता है। रिजवान के मुताबिक, सलमान और सुमन दोस्त हैं। सुमन भी मोहाली गांव में ही रहती है। रिजवान ने बताया कि कुछ लोगों ने दोनों को बुलाया था। इसके बाद उन पर हमला कर दिया गया। घटना से जुड़ी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। वारदात की जानकारी मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया।



अब तक की जांच में मामला नशा तस्करी से जुड़े विवाद का सामने आ रहा है, लेकिन इसकी पुष्टि के लिए जांच जारी है। उन्होंने बताया कि गोली चलने जैसी कोई बात अभी तक सामने नहीं आई है। युवक के कंधे पर घाव मिला है, जबकि युवती के पेट में चोट लगी है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, दोनों पर किसी धारदार हथियार से वार किए जाने की आशंका है। -सुखवीर सिंह, एसएचओ, थाना फेज-1
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें