फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सालों पहले पैसे भरने के बाद भी एलओआई न मिलने पर घेरा पुडा भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। दुकानों के लिए वर्षों पहले पैसे जमा करवाने के बाद भी एलओआई जारी करने के विरोध में सोमवार को मोटर मैकेनिकों और गाड़ियों का सामान बेचने वाले दुकानदारों ने सोमवार को पुडा भवन पर धरना दिया। मोटर मार्केट एसोसिएशन के प्रधान अमनदीप सिंह अबियाना ने बताया कि कई बार गमाडा मैनेजमेंट उनकी सुनवाई नहीं कर रही है। इस कारण उन्हें यह राह चुननी पड़ी है। उन्होंने कहा कि 15 दिन में उनकी सुनवाई नहीं हुई तो उनकी तरफ से संघर्ष तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह फेज-8 स्थित गमाडा पहुंचे दुकानदारों ने कहा कि उनकी मांग है कि दुकानों का कब्जा उनको जल्द दिया जाए ताकि वह अपना काम आसानी से कर पाएं। इस दौरान एक दल ने गमाडा के सीए से मुलाकात भी की। साथ ही उन्हें कहा कि गांव कंबाली वाली जगह का कब्जा दिया जाए। इस दौरान एसोसिएशन ने सीए को उस पर बताया कि जगह पर सिविल काम पूरे हो चुके हैं और जगह विकसित भी की जा चुकी है। बिजली, सीवरेज का काम भी पूरा हो चुका है और दुकानों के नंबर भी लग चुकें है। लेकिन गमाडा की ओर से अभी तक एलओआई जारी नहीं की जा रही है। मैकेनिकों और दुकानदारों की ओर से सात साल पहले पैसे जमा करवाए हए हैं और इसके बावजूद उनको दुकानें नहीं दी जा रही हैं। इस मीटिंग के दौरान दल को सीए ने भरोसा दिया कि इस संबंधी जल्द ही मुख्य सचिव से मीटिंग की जाएगी। इसमें तकनीकी दिक्कतों के बारे में विचार करने के बाद मुख्यमंत्री से मीटिंग होगी।
वहां से मंजूरी मिलने के बाद एलओआई जारी कर दी जाएगी। इस मीटिंग के बाद एसोसिएशन ने साफ कहा कि अगर 15 दिनों के कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उनकी ओर से संघर्ष ओर तेज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें