फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर काउंसिल में जेई व बिल्डिंग इंस्पेक्टर का हुआ तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। रविवार देर शाम पंजाब के निकाय विभाग के आलाधिकारियों के निर्देशानुसार जीरकपुर नगर काउंसिल में कार्यरत चार अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। दरअसल ये तबादले अधिकारियों के खिलाफ विभाग को मिल रही लगातार शिकायतों के बाद किए गए हैं। इनकी जगह अभी किसी अधिकारी की तैनाती नहीं की गई, बल्कि इनका कार्यभार अन्य अधिकारियों को सौंप दिया गया है। इस मामले की पुष्टि नगर काउंसिल के ईओ रवनीत सिंह ने की है। उनका कहना है कि खाली हुए पदों पर अभी किसी की तैनाती नहीं हुई हैं, इसलिए तब्दील हुए अधिकारियों का कार्यभार अन्य अधिकारियों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक जेई पवनदीप सिंह के पास अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे से बायीं ओर स्थित बिशनपुरा, गाजीपुर, सनोली, नगला, बलटाना, ढकोली, किशनपुरा, पीरमुछल्ला आदि क्षेत्रों में सड़क निर्माण से लेकर स्ट्रीट लाइट आदि कार्यों की जिम्मेदारी थी। जबकि क्षेत्र में आने वाले नए प्रोजेक्टों को पूरा करने का जिम्मा भी जेई पवनदीप सिंह के पास ही था। इसी तरह, बिल्डिंग इंस्पेक्टर निर्दोष शर्मा के पास अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे के बायीं ओर स्थित बलटाना, ढकोली, किशनपुरा, पीरमुछल्ला, सनोली, नगला, बिशनपुरा और गाजीपुर में बिल्डिंग निर्माण से जुड़े कार्यों का जिम्मा था। अब इन दोनों अधिकारियों का तबादला नाभा नगर काउंसिल में कर दिया गया है।
2015 के बाद चीफ इंस्पेक्टर रजिंदर सिंह का तबादला
जानकारी के मुताबिक नगर काउंसिल के सेनिटेशन विभाग के चीफ इंस्पेक्टर रजिंदर सिंह का तबादला किया गया है। इनके पास 2015 के बाद से शहर में साफ सफाई का जिम्मा था और सबसे ज्यादा शिकायतें लोगों की ओर से सेनिटेशन विभाग के चीफ इंस्पेक्टर रजिंदर सिंह के खिलाफ दर्ज करवाई जाती रही हैं। चीफ इंस्पेक्टर रजिंदर सिंह का तबादला सरहिंद नगर काउंसिल में किया गया है। इसी तरह, सेनिटेशन विभाग में कार्यरत इंस्पेक्टर वरिंदर कुमार का तबादला श्री आनंदपुर साहिब नगर काउंसिल में कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें