फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: गडकरी को पत्र लिख किसानों समस्या हल करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। कांग्रेस के सीनियर नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री जगमोहन सिंह कंग ने एनएच-205ए से प्रभावित किसानों की समस्याओं को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा है। उन्होंने बताया कि सर्विस सड़कें और चौड़े अंडरपास न होने से किसानों को खेतों व घरों तक पहुंचने में दिक्कत हो रही है। जमीन दो हिस्सों में बंटने से भी परेशानी बढ़ी है। कंग ने बताया कि समस्याओं से परेशान होकर किसानों ने रोष धरना दिया था जिसे उन्होंने निजी दखल और आश्वासन देकर 29 नवंबर को खत्म करवा दिया था। एनएचएआई के चंडीगढ़ के अधिकारियों ने उचित कार्रवाई करवाने का आश्वासन दिया था लेकिन अभी तक कोई उचित कार्रवाई नहीं हुई है जिस कारण क्षेत्र के किसानों में रोष है। किसानों की जायज मांगें पूरी करने और जल्द समाधान की मांग को जल्द पूरा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें