फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: ज़ीरकपुर में अवैध शेड, इंफोर्समेंट विंग पर दुकानदारों ने लगाए पक्षपात के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। नाभा पभात रोड पर जोशी फार्म के नजदीक स्थित एक मार्केट की पार्किंग में लगाए गए तीन अवैध शेड को लेकर दुकानदारों ने कड़ा रोष जताया है। दुकानदारों का कहना है कि आसपास के इलाकों से अतिक्रमण हटाया जा चुका है, लेकिन उनकी मार्केट के सामने खुलेआम किए गए अतिक्रमण पर नगर परिषद और इंफोर्समेंट विंग कोई कार्रवाई नहीं कर रही। बताया कि वे पिछले दो वर्षों से यहां वैध रूप से दुकानें चला रहे हैं और नियमित किराया भी दे रहे हैं, लेकिन अवैध शेड के कारण उनकी दुकानें दिखाई नहीं देतीं, जिससे कारोबार प्रभावित हो रहा है। साथ ही दूसरी मार्केट की गाड़ियां उनकी पार्किंग में खड़ी कर दी जाती हैं।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि अवैध शेड में बीड़ी-सिगरेट व पान का खोखा भी चल रहा है, लेकिन कथित लेन–देन की वजह से इंफोर्समेंट विंग आंखें मूंदे बैठी है। इसके अलावा संबंधित मार्केट के एक शोरूम का मालिक सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण के बदले कथित तौर पर किराया वसूल रहा है। बार-बार शिकायत करने के बाद भी ठोस कार्रवाई नहीं होने से अब उन्हें प्रशासन से कोई उम्मीद नहीं बची है। इस मौके पर स्थानीय दुकानदार सुनील दत्त, कुलबीर, महावीर सिंह, जगजीत सिंह, लखविंदर लक्की व अन्य मौजूद रहे।
कार्रवाई की जाएगी
हमारे पास शिकायत आई थी। शिकायत के आधार पर हमने संबंधित पक्ष को पत्र भेज दिया है। यदि एक सप्ताह के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।- इंस्पेक्टर अशोक, इंफोर्समेंट विंग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें