खरड़। लेखक काला सिंह सैनी के साप्ताहिक कॉलम पूजनीय जगहें मेरे शहर दियां की श्री सत्य नारायण मंदिर बीबी जी वाला प्रबंधक कमेटी ने सराहना की। कमेटी पदाधिकारियों ने कहा कि कॉलम के माध्यम से नई पीढ़ी को शहर के प्राचीन मंदिरों और धार्मिक स्थलों के इतिहास की जानकारी मिल रही है। सैनी ने सम्मान के लिए आभार जताते हुए कहा कि इससे शहर के प्रति उनकी जिम्मेदारी और बढ़ी है। इस मौके पर सीनियर मैंबर अनिल कौशल, मंदिर पुजारी मनोज शास्त्री, सुभाष चंद तथा कुलवंत चौधरी समेत शहर के कई गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।