लांडरां/बनूड़। दरगाह शरीफ मानकपुर में चीफ सेवादार, मैनेजिंग कमेटी और शहरवासियों के सहयोग से एक शाम पीरों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेक्टर-82 के नंबरदार एवं समाजसेवी कुलदीप सिंह मान मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने दरगाह शरीफ में झंडे की रस्म अदा की। शाम के समय आयोजित कव्वाली कार्यक्रम में कव्वाल सरबजीत, माही लाडला और विशाल दरबारी ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं का मनोरंजन किया। कार्यक्रम के दौरान दरगाह शरीफ में पहुंचे श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नंबरदार कुलदीप सिंह मान, मानकपुर के पूर्व सरपंच वरिंदर सिंह ढिल्लों, पूर्व चेयरमैन ब्लॉक समिति राजपुरा सरबजीत सिंह, पूर्व पंच चंद्रभान सहित अन्य अतिथियों को दरगाह शरीफ के मुख्य सेवक बाबा गुलाम गुरिंदर सिंह ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।