खरड़। खरड़ के नजदीकी गांव बडाली में शहीद भगत सिंह स्पोर्ट्स क्लब और गूगा जाहर वीर दंगल कमेटी की ओर से गूगामाड़ी मेले को समर्पित 20वां कुश्ती दंगल 8 सितंबर को करवाया जाएगा। बहादुर सिंह भट्टी और सुरजीत सिंह सैनी ने बताया कि दंगल का पोस्टर शिरोमणि अकाली दल हलका खरड़ के नेता रविंदर सिंह खेड़ा ने जारी किया। वे दंगल में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि कुश्ती दंगल सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। इसमें पंजाब के अलावा अन्य राज्यों के प्रसिद्ध पहलवान हिस्सा लेंगे। इस अवसर पर अवतार सिंह, रविंदर सिंह, जशनीश सिंह, गुरप्रीत सिंह बुटर, मनिंदर सिंह मिंटा और रिंकू टिवाणा समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।