फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मोहाली में 4.786 किलो हेरोइन के साथ छह गिरफ्तार, एएनटीएफ की एक दिन में तीन बड़ी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स मोहाली ने एक सितंबर को तीन अलग-अलग मामलों में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 4 किलो 786 ग्राम हेरोइन बरामद की। तीनों मामलों में थाना मोहाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं।
विज्ञापन

पहली कार्रवाई में एएनटीएफ टीम ने रतनहेड़ी के पास नाकेबंदी कर बुलेट मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों को रोका। तलाशी के दौरान 1 किलो 250 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपियों की पहचान बिहार के, जिला सीतामढ़ी के, थाना मोहरगंज के, गांव बलिहारपुर निवासी वरिंदर सिंह, बलविंदर सिंह और जसकरण सिंह के रूप में हुई।
दूसरी कार्रवाई में टीम ने मनराज सिंह उर्फ मनराज निवासी वडाली कलां, थाना खिलचियां, जिला अमृतसर और उसके साथी को गिरफ्तार कर 2 किलो 518 ग्राम हेरोइन बरामद की। तीसरी कार्रवाई में राजिंदर सिंह उर्फ फुल्ला निवासी गांव भकना कलां, थाना घरिंडा, जिला अमृतसर को पकड़ा गया। उसके कब्जे से 1 किलो 18 ग्राम हेरोइन मिली।
विज्ञापन

पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। एएनटीएफ अब आरोपियों से पूछताछ कर नशे की सप्लाई लाइन और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें