फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: उर्स मेले में पहलवानों ने आजमाए दांव, कौव्वालियों पर गूंजीं तालियां

विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली। गांव मानकपुर शरीफ में हजरत हाफिज मुहम्मद मूसा साहब चिश्ती साबरी के दरबार में वार्षिक उर्स-मेला शुरू हुआ। जिला मुस्लिम कल्याण एवं रोजा कमेटी की देखरेख में इसका आयोजन किया जा रहा है। इस मौके बड़ी संख्या में संगत पहुंची।
विज्ञापन

समागम की शुरुआत दरगाह पर झंडा चढाकर और सूफी कव्वालियों के साथ हुई। फकीर मोहम्मद साबरी व बाबा अब्दुल सत्तार ने बताया कि इस समागम में मशहूल कव्वाल सलीम मलेरकोटला, तस्लीम यूपी ने सूफी कव्वालियां पेश की।
इस मौके पर राही मानकपुर शरीफ के नेतृत्व में सभ्याचारक प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस दौरान पंजाबी लोक गायक रंजीत मणि, गुरबख्श शौकी, उमिंदर ओमा, कर्मा रोपड़ वाला, राहिन मानकपुर शरीफ ने गीत प्रस्तुत कर दर्शकों का मनोरंजन किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रणजीत सिंह जीती पडियाला व कांग्रेस पार्टी के खरड़ हलका प्रभारी विजय शर्मा टिंकू विशेष रूप से उपस्थित थे। उन्होंने गायकों, कलाकारों और गणमान्य व्यक्तियों को सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया।
साहिल राजा ने जीती झंडी की कुश्ती
उर्स के प्रबंधक इकबाल मोहम्मद, रोशन अली, सोमा माजरी, दारा, असलम लाली, पिंका, अध्यक्ष मंगत खान आदि की देखरेख में कुश्ती दंगल करवाया गया। जिसमें सैकड़ों पहलवानों ने अपनी कुश्ती के जौहर दिखाए। झंडी की कुश्ती मुकाबला साहिल राजा चंडीगढ़ और विशाल मुल्लांपुर गरीबदास के बीच हुआ। इसमें साहिल राजा विजेता रहे। अन्य इनामी कुश्तियों में निर्मल नूरपुर ने जसवीर पड़झ को तथा सिमरन मसौल ने प्रिंस घग्गर सराय को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें