मोहाली। मुल्लांपुर के गांव पड़ौल में वीरवार देर शाम पुरानी रंजिश के चलते एक पहलवान को पांच से सात गोलियां मारी गईं। घायल पहलवान सत्ती को गंभीर हालत में चंडीगढ़ पीजीआई में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि हमलावर जस्सा फरार है और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।
मुल्लांपुर थाने के अधीन गांव पड़ौल में यह घटना हुई। जस्सा ने सत्ती पहलवान पर पिस्टल से पांच से सात गोलियां चला दीं। इनमें से दो गोलियां सत्ती पहलवान की जांघ पर लगीं। बाकी गोलियां उसके पेट में लगीं। फायरिंग के बाद जस्सा मौके से फरार हो गया। सत्ती पहलवान के परिवार और गांव के लोग बड़ी संख्या में पीजीआई के ट्रोमा सेंटर के बाहर मौजूद हैं। सूत्रों के अनुसार, जस्सा पहले सत्ती पहलवान के पास काम करता था। उनके बीच किसी बात को लेकर पहले भी कहासुनी हुई थी। आज भी पुरानी रंजिश के चलते दोनों के बीच बहस हुई। यह बहस हाथापाई में बदल गई, जिसके बाद जस्सा ने गोलियां चला दीं।
पुलिस की जांच और कार्रवाई
मोहाली के एसपी जांच सौरव जिंदल ने बताया कि दोनों में पुरानी रंजिश थी। आज भी किसी बात को लेकर उनमें बहस हुई थी। बहस के बाद जस्सा ने अपनी पिस्टल से पांच गोलियां चलाईं। उन्होंने कहा कि जांच जारी है और घायल अस्पताल में इलाज करा रहा है। जस्सा के खिलाफ इरादा कत्ल और आम्र्स एक्ट का मामला दर्ज किया जाएगा।
रंजिश का पुराना इतिहास
सूत्रों के अनुसार, जस्सा पहले सत्ती पहलवान के पास ही काम करता था। उनके बीच किसी बात को लेकर पहले भी कहासुनी हुई थी। दोनों के मन में एक-दूसरे के प्रति मलाल था। इससे पहले भी गांव के लोगों के हस्तक्षेप से कई बार उनके विवाद सुलझाए गए थे। हालांकि, उनकी पुरानी रंजिश बरकरार थी।