फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सोसाइटी के बाहर गंदगी ही गंदगी, मुंह पर रुमाल रखकर लोग करते हैं आवागमन

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। एटीएस सोसाइटी के बाहर सफाई व्यवस्था की बदहाली लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। सड़क के किनारे जगह-जगह कूड़ा और गंदगी जमा है, जबकि खाली जगहों पर घास-फूस उग आई है। गंदगी के कारण यहां से गुजरने वाले लोगों को दुर्गंध का सामना करना पड़ता है। हालत यह है कि कई राहगीर मुंह पर रुमाल रखकर इस रास्ते से निकलने को मजबूर हैं। वहीं, सोसाइटी के आसपास कई स्थानों पर नियमित सफाई नहीं होने के कारण कचरा इधर-उधर फैला हुआ है। सड़क किनारे उगी घास ने भी गंदगी को ढक लिया है। इससे यह पता लगाना भी मुश्किल हो जाता है कि किन हिस्सों में कूड़ा जमा है। इसके अलावा कई-कई दिनों तक सफाई नहीं होने के कारण कूड़ा जमा होता रहता है और धीरे-धीरे आसपास का क्षेत्र गंदा दिखाई देने लगता है। एटीएस सोसाइटी के बाहर सफाई व्यवस्था को लेकर लोगों में रोष है। सड़क किनारे और खाली जगहों पर जगह-जगह कूड़ा जमा होने के साथ घास भी काफी बढ़ गई है। जबकि सफाई व्यवस्था पर लाखों रुपये खर्च किए जाने के दावे किए जाते हैं, लेकिन मौके पर नियमित सफाई होती नजर नहीं आ रही। लंबे समय से घास की कटाई नहीं होने के कारण गंदगी भी उसी में छिपी रहती है। बारिश के बाद कूड़ा गीला होने से दुर्गंध की समस्या और बढ़ जाती है। हालात इस कद्र बेकाबू है कि लोगों को इस रास्ते से गुजरते समय मुंह पर रुमाल रखना पड़ता है। इसके अलावा गंदगी और घास के कारण मच्छरों और अन्य कीड़े-मकौड़ों की समस्या भी बढ़ने की आशंका बनी हुई है। बारिश के बाद कूड़ा गीला होने से दुर्गंध और अधिक फैलती है। आसपास से गुजरने वाले लोगों को नाक बंद करके निकलना पड़ता है और सोसाइटी में आने-जाने वाले लोगों के लिए यह स्थिति रोजमर्रा की परेशानी बन चुकी है।
विज्ञापन

सफाई पर नहीं दे रहे ध्यान
एटीएस सोसायटी के बाहर सफाई व्यवस्था को लेकर उनकी ओर से लगातार संबंधित अधिकारियों को शिकायतें दी जा रही हैं। इसके बावजूद समस्या के समाधान पर उचित ध्यान नहीं दिया जा रहा। जबकि क्षेत्र में नियमित सफाई, कूड़ा उठाने और घास की कटाई की जरूरत है, ताकि लोगों को परेशानी से राहत मिल सके। मुनीष कुमार



टैक्स देने के बावजूद नहीं हो रही सुनवाई
शिवकुमार टोनी लोग अपनी मेहनत की कमाई में से प्रशासन को नियमित रूप से टैक्स की अदायगी करते हैं, जिसके बावजूद उन्हें साफ-सफाई जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि जब लोग समय पर टैक्स देते हैं तो प्रशासन की भी जिम्मेदारी बनती है कि क्षेत्र में नियमित सफाई, कूड़ा उठाने और बेहतर स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। - शिवकुमार टोनी, स्थानीय निवासी।
विज्ञापन

जल्द चलाया जाएगा सफाई अभियान
एटीएस सोसायटी के बाहर सफाई व्यवस्था को लेकर जल्द अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे। पूरे क्षेत्र का निरीक्षण करवाकर विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। जमा कूड़ा हटाने के साथ-साथ जगह-जगह उगी घास की कटाई भी करवाई जाएगी, ताकि लोगों को परेशानी से राहत मिल सके। -रवनीत सिंह, ईओ, नगर परिषद डेराबस्सी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें