नयागांव के जिम में पहुंचे मशहूर रेसलर महाबली शेरा, पंजाबी कलाकार सचिन व राजीव।
- फोटो : MOHALI
नयागांव। अमेरिका में होने वाली डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियनशिप में भारत की तरफ से खेलने वाले रेसलर महाबली शेरा मंगलवार को नयागांव के फिटनेस फ्रीक नामक जिम पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने युवाओं से मुलाकात की और उन्हें अपनी सेहत का ख्याल रखते हुए नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।
दूसरी ओर रेसलर शेरा से मिलकर युवा काफी खुश दिखाई दिए। उन्होंने महाबली शेरा के साथ सेल्फी ली। वहीं, जिम में रेसलर महाबली शेरा के साथ पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कलाकार सचिन ऋषि और राजीव ऋषि भी मौजूद थे। उन्होंने जिम में युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।